एक शव अस्पताल में, दूसरा श्मशान में…,पहचान की चूक ने मचा दिया हड़कंप
Latest Uncategorized अन्य जानकारी क्राइम गया जी बिहार- Est 1 min
- 0 Views
- 1 day ago
ऊंचाई पर बैठा प्रेमी, नीचे पुलिस और ग्रामीण… दो घंटे बाद ऐसे खत्म हुआ ड्रामा
Latest Uncategorized अन्य जानकारी क्राइम गया जी बिहार- Est 1 min
- 0 Views
- 4 days ago
शव लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को कुचला
Latest Uncategorized अन्य जानकारी क्राइम गया जी बिहार- Est 0 min
- 0 Views
- 4 days ago
ट्रेन में अचानक मची हलचल… कुछ देर बाद गूंजी किलकारी, RPF ने संभाली मां-बच्चे की जिम्मेदारी
Latest Uncategorized अन्य जानकारी गया जी बिहार- Est 1 min
- 0 Views
- 4 days ago
Top 10 News
बिहार की
ताज़ा खबरें
बालू उठाव पर बवाल: कोंच में परिवार को घेरकर हमला, 6 घायल; एक गया रेफर
Latest Uncategorized अन्य जानकारी क्राइम गया जी बिहार- Est 0 min
- 0 Views
- 21 hours ago

Recent
Posts
बालू उठाव पर बवाल: कोंच में परिवार को घेरकर हमला, 6 घायल; एक गया रेफर
गया जिले के कोंच प्रखंड के कुरमावां पंचायत में नदी से बालू उठाव को लेकर विवाद ने रविवार को अचानक हिंसक रूप ले लिया। मनोहरपुर घाट से बालू उठाव को लेकर हुए विवाद में एक हीं परिवार के छह लोगों के साथ मारपीट की गयी। घटना में उपेंद्र बिंद, प्रविंद बिंद, नन्हकू बिंद, मनीष कुमार, रितेश कुमार और दोलन कुमार घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए रितेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
घटना के संबंध में शैलेश बिंद ने आरोप लगाया कि मनोहरपुर घाट से कथित रूप से अवैध बालू उठाव करने वाले एक गुट के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने परिवार को घेर लिया और अचानक मारपीट शुरू कर दी। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गये।

एक शव अस्पताल में, दूसरा श्मशान में…,पहचान की चूक ने मचा दिया हड़कंप
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव की पहचान को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल से परिजनों को उनके अपने आदमी की जगह किसी दूसरे का शव दे दिया गया। परिजन शव को लेकर श्मशान घाट तक पहुंच गए और अंतिम संस्कार भी शुरू हो गया। जब तक गलती का पता चला, तब तक शव करीब 75 फीसदी जल चुका था।
मामला गुरारू थाना क्षेत्र के वर्मा गांव के रहने वाले विगन दास से जुड़ा है। बताया गया कि शुक्रवार को गांव के पास सड़क हादसे में विगन दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल लाया गया, जहां रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई।
शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजन सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव मिलने का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद कर्मचारियों ने उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति का शव दे दिया। परिजनों ने शव का चेहरा देखा तो तुरंत पहचान लिया कि यह उनके चाचा विगन दास का शव नहीं है। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया।
इसी बीच पता चला कि विगन दास का शव किसी दूसरे शव के साथ श्मशान घाट भेज दिया गया है। पुलिस को जानकारी मिलते ही श्मशान घाट पर फोन कर अंतिम संस्कार रोकने को कहा गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करीब 75 फीसदी शव जल चुका था। इसके बाद आनन-फानन में पानी डालकर आग बुझाई गई।
परिजन सुनील कुमार ने मगध मेडिकल थाने में लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि गांव में करीब दो सौ लोग अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे और अस्पताल की लापरवाही से परिवार को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

वहीं प्राचार्य डॉ. लता शुक्ला द्विवेदी ने कहा कि शव की पहचान के बाद ही उसे परिजनों को सौंपने का नियम है। पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक क्यों पैसा मांगने लगे विदेशी पर्यटक? बम्बू बैंक में जुटा रहे थे ये रकम
बोधगया के महाबोधि मंदिर के बाहर शनिवार को विदेशी पर्यटकों का एक अलग ही रूप देखने को मिला। मलेशिया ,ताइवान सहित कई देशों से आए पर्यटक हाथों में ‘बम्बू बैंक’ लेकर खड़े थे और लोगों से नेपाल में आए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहयोग मांग रहे थे। विदेशी पर्यटकों को इस तरह हाथ में बांस से बने बंबू बैंक लेकर खड़ा देखकर मंदिर के बाहर आने-जाने वाले लोगों की नजरें भी उन पर रुक गईं।
ये विदेशी पर्यटक बोधगया की सुची फाउंडेशन संस्था से जुड़े हैं। संस्था की ओर से नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए यह अनोखी पहल शुरू की गई है। पर्यटक लोगों से अपनी क्षमता के अनुसार छोटी-छोटी रकम देने की अपील कर रहे थे। उनका कहना था कि किसी एक व्यक्ति का दिया हुआ एक रुपया भी महत्वपूर्ण है। जब बड़ी संख्या में लोग सहयोग करते हैं तो छोटी-छोटी रकम मिलकर एक बड़ी सहायता राशि बन जाती है।
महाबोधि मंदिर के बाहर इस मुहिम में सिर्फ पर्यटक ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोग भी आगे आते दिखाई दिए। यहां तक कि वहां मंदिर के बाहर रहे स्थानीय भिखारियों ने भी अपनी क्षमता के अनुसार बम्बू बैंक में पैसे डाल नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए खासा भावुक करने वाला रहा।